राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह ने आज जनसंपर्क संचालनालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
भोपाल
पदभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान आयुक्त श्री दीपक सक्सेना ने नवागत आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री मनीष सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद कहा कि शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
निवर्तमान आयुक्त श्री दीपक सक्सेना ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनसंपर्क विभाग लोकतंत्र की एक सशक्त कड़ी है और नवागत आयुक्त के नेतृत्व में विभाग नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा।
शासन और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभाने वाले जनसंपर्क विभाग को मनीष सिंह के नेतृत्व में और अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।




