निकाली गई शोभा यात्रा, में आयोजित हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
सतना से अवध गुप्ता
सतना. श्री रामानुज वैष्णव संकीर्तन मंडल द्वारा श्री गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की बारात धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात में रामानुज वैष्णव मंडल के अनुयायियों के साथ आम जन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बारात में नाच-गाकर भगवान मां गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की। मां गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं रामानुज स्वामी की झांकियों ने भी जनता का मन मोहा। अखिल कोटी ब्रह्मांड नायक रामानुजाचार्य व रामानुज स्वामी और गोदाम्बा रंगनाथ की सजीव झांकी के रूप में हर्षिता गुप्ता राधिका साहू ने भी सभी का मन मोह लिया।
भ्रमण को निकली बारात
श्री गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की बारात से भ्रमण के लिए निकाली गई। यह बारात मंदिर के प्रांगण में चारो ओर जय कारे मंगलाचरण मंगल गीत के साथ गुंजायमान हुआ। वेंकटेश मंदिर में बद्री प्रसाद गुप्ता रामचरण गुप्ता, ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह उत्सव को धूमधाम के साथ मनाया। लोगों ने सुंदर भजनों का आनन्द लिया मंडल के *मंत्री श्यामलाल गुप्ता श्यामू ने* बताया कि बारात जिस जगह से निकल रही थी। वहां लोग रुककर भजनों का आनंद ले रहे थे। झांकी व भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति मन को मुग्ध करने वाली थी। शोभायात्रा में मां गोदाम्बा जी को अति सुन्दर आभूषणों से सजाया गया और वहीं भगवान रंगनाथ को पीताम्बर लताओं से सजाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार स्वामी 108 श्री निवासा चार्य द्वारा किया गया। भक्तों ने पुष्पवर्षा करते हुए भगवान की सुन्दर झांकी अपने हृदय में संजोया। बारात में बैंड, ताशा, ढ़ोल, नगाड़े, डीजे की धुन पर पूरे मार्ग में गरबा रास, डांडिया और चल समारोह में भजनों की बच्चों के द्वारा मन को मोह लेने वाली प्रस्तुतियों को सभी भक्तों ने सराहा। बारात का वेंकटेश मंदिर में अभूत पूर्व स्वागत किया गया।
पकवानों का लगता है भोग
वैष्णव परिवार के सभी घरों में भगवान श्री को पाने के लिए कठोर ठंड में सुबह तीन बजे उठकर भगवान की सेवा पूजा की जाती है। इसमें नित्य नये-नये पकवान का भोग लगता है। बारात में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बारात में शामिल महिलाएं अति सुन्दर कपड़े और मेंहदी आभूषणों से सजती हैं और भगवान की उपासना करती हैं। मंडल के मंत्री श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने मां गोदाम्बा के विषय में बताते हुए कहा कि पृथ्वी की गोद से पैदा होने के कारण इनका नाम गोदा रखा गया। भगवान की उपासना करने के बाद जब भगवान विष्णु ने दर्शन दिए तो इनका नाम गोदाम्बा रखा गया।
इस अवसर पर बद्री प्रसाद गुप्ता प्रेमबाई गुप्ता, सुखलाल गुप्ता माया गुप्ता, राधा माया गुप्ता, रश्मी गुप्ता श्रीजी गुप्ता, सुमता गुप्ता श्रीराम गुप्ता रेणुका साहू, सृष्टि गुप्ता श्रीनीला गुप्ता बबिता साहू गुड़िया यादव रिया तिवारी रखी यादव, गायत्री गुप्ता, सोनाली साहू राधिका गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सोनम गुप्ता, नीलू चमडिया, निर्मला मिश्रा, उर्मिला गुप्ता, मधु सोनी, आशा साहू, प्रिया यादव, आरती गुप्ता रिंकी गुप्ता रामरती गुप्ता रामचरण गुप्ता राजकुमार साहू श्रीराम गुप्ता श्रीधर मिश्रा श्रीनिवास गुप्ता यतिराज हर्षिता गुप्ता दामोदर गुप्ता जितेंद्र गुप्ता शिवम साहू श्रीधर गुप्ता रोहित गुप्ता रमेश गुप्ता एलआईसी रत्नेश गुप्ता श्रीकांत गुप्ता अंकित कश्यप राजेंद्र गुप्ता मधुसूदन गुप्ता श्याम लाल गुप्ता श्यामू शीला गुप्ता कमला देवी गुप्ता सत्यभामा मिश्रा शिरिस गुप्ता जीवन लाल त्रिपाठी कमलेश गुप्ता सीताराम हिटलर रानी गुप्ता रेखा कुशवाहा कुसुम कला कुशवाहा सत्यभामा कुशवाहा सुनीता गुप्ता रेखा सिंह राजेश साहू कृष्णा गुप्ता साक्षी गुप्ता साधना गुप्ता विनय सिंह दिनेश केवट शिवम गौतम कपिल वर्मा पुष्पेंद्र गुप्ता कृपा यादव विनीत गुप्ता पिंकी गुप्ता माधवी गुप्ता आकाश कश्यप मिथिलेश कश्यप रूपा गुप्ता यामिनी गुप्ता खुशबू गुप्ता लवकुश गुप्त सरोज गुप्ता सरोज सोनी रमा त्रिपाठी प्रिया शर्मा राधिका शर्मा गोदा गौतम हिमांशी गुप्ता सरिता गुप्ता रागिनी गुप्ता कंचन गुप्ता प्रिंस गुप्ता राजेंद्र गुप्ता मनोज गुप्ता ध्रुव गुप्ता मिथलेश गुप्ता संगीता गुप्ता मानिक लाल गुप्ता कुसुम लता कुशवाहा सहित बडी संख्या में वैष्णव भागवत उपस्थित रहे।