उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जबलपुर ने मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के अंतर्गत निर्मित गौ शालाओं के संचालन की इच्छुक स्वयं सेवी संस्थाओं से सम्पर्क करने का आग्रह किया है
जबलपुर
उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग के मुताबिक मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के तहत जबलपुर जिले में वर्ष 2019-20 एवं वर्ष 2020-21 में कुल 69 गौ-शालाओं की स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 43 गौशालाएं पूर्णतः निर्मित हो चुकी हैं। पूर्ण हो चुकी इन गौ शालाओं में से वर्तमान में 21 गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है। दो गौशालाओं का संचालन स्वयंसेवी संस्था द्वारा, नौ गौशालाओं का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा जबकि 10 गौशालाओं का संचालन संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है।
उपसंचालक पशु पालन एवं डेयरी ने बताया कि शेष गौशालाओं के संचालन की इच्छुक स्वयंसेवी संस्थायें सहायक संचालक एवं जिला नोडल अधिकारी से डॉ सौरभ कुमार गुप्ता से मोबाइल नम्बर 89594 66246 पर या उप संचालक पशुपालन डॉ प्रफुल्ल मून से मोबाइल नम्बर 94243 71424 अथवा कार्यालय उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग, ब्लॉक-4, पशुचिकित्सा परिसर इंडस्ट्रियल एरिया, ओल्ड मिल्क स्कीम के पास, अधारताल, जबलपुर से सम्पर्क कर सकती हैं ।