उप मुख्यमन्त्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज यहाँ कलेक्टर कार्यालय के नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन किया तथा इसे हाईटेक बनाने के लिये कलेक्टर दीपक सक्सेना के प्रयासों की तारीफ की।
जबलपुर
राजस्व अभिलेखागार के अवलोकन के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के साथ सांसद श्री आशीष दुबे, राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदु, डॉ अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर एवं ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल भी मौजूद थे। इसके पहले कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उप मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने राजस्व अभिलेखागार का अवलोकन करने के बाद जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुये।