कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
जबलपुर, 21 अक्टूबर, 2022
आज शुक्रवार की शाम कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा भी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। समारोह में एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष शुक्ला, प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास पी के सिह चित्रांशु त्रिपाठी तथा कंट्रोल रूम के उमाशंकर अवस्थी, राकेश मून, अनिल मरावी, दुर्गेश खासकर आदि मौजूद थे। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने इस मौके पर कलेक्ट्रेट के मार्गदर्शन कक्ष में वृद्धाश्रम के वृद्धजनों द्वारा लगाये गये काउंटर से दिये और सजावट की सामग्री भी खरीदी।