31.5 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

हैंडपंप एवं जल गुणवत्ता शिकायत के लिए नियंत्रण प्रकोष्ठ गठित

 कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, परियोजना खण्ड कटनी के अंतर्गत हैंडपंप संबंधी समस्याओं और पानी की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए एक नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) का गठन किया है।

कटनी

आम नागरिक खंड स्तरीय कंट्रोल रूम फोन नंबर 07622-225752 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

जिला मुख्यालय पर गठित प्रकोष्ठ का प्रभार अनुरेखक श्री एस.एन. पाल को सौंपा गया है, जबकि सहायक ग्रेड-3 श्री शिवम चौरसिया सहायक प्रकोष्ठ प्रभारी होंगे।

परियोजना खण्‍ड कटनी के कार्यपालन यंत्री द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सामान्य दिवस पर हेल्पर श्रीमती अहिल्या बाई सेन मो.नं. 9479467526, दैनिक वेतन भोगी श्री रामशरण राय मो.नं. 8519022507 और सफाई कामगार श्री विजय कुमार केवट मो.नं. 9981196662 की ड्यूटी लगाई गई है।

जबकि शनिवार को सफाई कामगार श्री विजय कुमार केवट तथा दैनिक वेतन भोगी श्री रामशरण राय और रविवार को चौकीदार श्री रामसूरत मिश्रा मो.नं. 7415180976 व हेल्‍पर श्री मनोज यादव मो.नं. 8103850014 को खण्‍ड स्‍तरीय कंट्रोल रूम का दायित्‍व सौंपा गया है।

कार्यपालन यंत्री ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों को तत्काल रजिस्टर में दर्ज करने, प्रकोष्ठ प्रभारी को जानकारी उपलब्ध कराने और शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

साथ ही उपखण्ड कटनी, विजयराघवगढ और स्लीमनाबाद के सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया है कि कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्काल करना सुनिश्चित करें और कार्यवाही की पंजी संधारित करें।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View