19.3 C
Jabalpur
Tuesday, February 24, 2026

आरओबी क्षति पर दोषी ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, एफआईआर के निर्देश_मंत्री राकेश सिंह

एक माह में पूर्ण होगा सुधार कार्य, सुरक्षा से समझौता नहीं

जबलपुर | संवाददाता

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-12 के जबलपुर–हिरन नदी मार्गखंड पर कि.मी. 28 में स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की रिटेनिंग वॉल के क्षतिग्रस्त होने की घटना पर सड़क परिवहन मंत्री श्री राकेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और घटिया निर्माण गुणवत्ता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही सड़क विकास निगम द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि एक माह के भीतर सुधार कार्य पूर्ण कर सुरक्षित यातायात बहाल करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है तथा उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों पर भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह मार्ग वर्तमान में Defect Liability Period (DLP) में है, इसलिए मरम्मत का समस्त व्यय संबंधित ठेकेदार द्वारा वहन किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और संकेतक लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, रेलवे विभाग से समन्वय कर पूर्व की लेवल क्रॉसिंग पुनः प्रारंभ करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View