जन आक्रोश यात्रा का नगर मझौली मे भव्य स्वागतम
मझौली जबलपुर
-मझौली नगर में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पहुची, यात्रा के पहुचने पर नगर की सीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया,हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण ने हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए नगर से होते होते हुए बस स्टैंड में सभा स्थल पहुचे जहाँ जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और मध्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय कपूर ,ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई,बेरोजगारी,भृष्टाचार,आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर जम कर हमला बोला, साथ ही होने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का आम जनता और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया,कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश का विकास होगा, और सरकार की हर योजनाओं का लाभ आम जनता को देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर,जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन,पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी,विक्रम सिंह,राजेश गुरू,प्रदीप पटेल, राजेश तिवारी, दुर्गेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए।।