बढ़ती महंगाई और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस मझौली ने आज जोरदार आवाज उठाई
मझौली
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस की बढ़ती कीमत, पेट्रोल-डीजल की कमी और महंगे बिजली बिल को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि:रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग प्रभावित हो रहा है पेट्रोल-डीजल की कमी और महंगाई ने आम जनजीवन को मुश्किल बना दिया है
बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है कांग्रेस ने इन सभी मुद्दों पर तत्काल राहत और ठोस कार्रवाई की मांग की है।इस दौरान कार्यक्रम में कई प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे:
ब्लॉक अध्यक्ष अम्बर सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष सुरेश मांझी ब्रजेश तिवारी मोनू राय गुड्डू राय, परवेज आलम, आशीष पटेल सरफराज खान अजीम बाबा देवेश राजपूत प्रेमलाल साहू संजू राजपूत प्रहलाद चक्रवर्ती ओमप्रकाश राजपूत गोलू राजपूत अमित सेन सहित अन्य कार्यकर्ता




