बुंदेलखंड में जन संघर्ष का किया आगाज क्षेत्र में मातगुंवा के गुबरन हनुमानजी मंदिर पर बैठक में जमकर कसमें हुई
पंकज पाराशर छतरपुर✍️
बिजावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह पायक (कुर्रां) द्वारा आयोजित सभी जिला, ब्लॉक, मंडलम,सेक्टर के पदाधिकारियों का मातगुंवा के गुबरन के हनुमानजी के मंदिर पर स्वागत समारोह के साथ बैठक संपन्न हुई।जिसमें नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत कर आगामी विजावर विधानसभा क्षेत्र 2023 के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विजावर विधानसभा के सभी दावेदार शामिल हुए जिन्होंने एक सुर में हनुमानजी को साक्षी मानकर कांग्रेस का परचम लहराने की बात की। युवा नेता भुवन बिक्रम सिंह (केशु राजा) ने बैठक में कहा कि विधानसभा टिकट के लिए कांग्रेस से कई दावेदार दावेदारी कर रहे है पर ऐसा न हो कि टिकट न मिलने की दशा में कांग्रेस का विरोध करने लगे जिसको लेकर सभी ने हनुमानजी को साक्षी मानकर एकजुट रहने पर सहमति जताई बही जिलाध्यक्ष लखन लाल पटेल ने साफ शव्दों में कहा कि एक भाई बीजेपी में एक भाई कॉंग्रेस में ऐसा बिल्कुल नही होगा उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा कांग्रेस में सब एकजुट है और कांग्रेस को विजयी बनाएगी। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा (सटई) ने कहा कि बैठक में दो शर्ते रखी गई है एक यह कि प्रत्यशी स्थानीय हो दुसरो कोई भी भाजपा से लौटकर कांग्रेस का दामन थामने बाले को टिकट नहीं दी जाये बही क्षेत्रीय दिग्गज नेता राजकुमार सिंह (मुन्नाराजा) झमटूली ने कहा कि हमारा प्रतिद्वंद्वी एक ही है जिसे धूल चटाना मेरा लक्ष्य है, पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस को विजयी बनाने में पूरा प्रयास करूंगा l आयोजनकर्ता राजेश सिंह पायक (कुर्रा) ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है कि एक ही पंडाल के नीचे सभी दाबेदार के साथ अहम पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता है जिन्होंने 2023 के चुनाव के लिए कमर कस ली है। बैठक में कांग्रेस के संगठन मंत्री सूर्य प्रताप सिंह (रवि दाऊ), कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी शिव सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बरुण पटना, अरविंद सिंह बुंदेला, जग प्रसाद दुवे, उत्तम सिंह, पंकज दुवे, मानवेन्द्र सिंह(मोनू राजा), छत्रपाल सिंह (गुड्डू राजा), पूरन साहू, सैवाज खान,अभिषेक सोनी, राजेन्द्र सिंह (चौका) सहित हजारों लोग सम्मिलित हुए l