कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने आज संभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जबलपुर
इस दौरान कृषि, स्वास्थ्य, जल संसाधन, मत्स्य, पशुपालन व डेयरी, कोष व लेखा, सहकारिता आदि विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान राज्य स्तरीय विभागीय प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर उनके समाधान के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। कृषि के संबंध में मुख्य रूप से उर्वरकों की उपलब्धता पर चर्चा की। वहीं कोष और लेखा से वेतन निर्धारण से संबंधी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। पशुपालन व डेयरी में पशुओं की बीमारी की जानकारी ली गई। साथ ही टीकाकरण, केसीसी में प्रगति लाने, कृत्रिम गर्भाधान तथा मुख्यमंत्री दुधारूपशु अनुदान योजना की प्रगति के संबंध में चर्चा कर कहा कि जिन क्षेत्रों में क्षेत्रीय पशु चिकित्सक कार्य नहीं करते हैं उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, नसबंदी, एनआरसी व एसएनसीयू के साथ बच्चों के समुचित उपचार की दिशा में चर्चा करते हुए स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता को पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए विभागीय प्रगति के निर्देश दिये।




