25.7 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण में गति लायें

जबलपुर, 29 दिसम्बर, 2022

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में आवासों के निर्माण में गति लाने के निर्देश दिये हैं। श्री सुमन आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सभी विभागों के जिला अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह भी मौजूद थीं।

कलेक्टर ने बैठक में जिले के नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य की प्रगति की नगरीय निकायवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अधूरे आवासों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए हितग्राहियों से भी संपर्क कर उन्हें प्रेरित करें।

श्री सुमन ने बैठक में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में प्राप्त आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। ताकि पात्र आवेदकों को शीघ्र ही आवासीय भूमि के पट्‌टे प्रदान किये जा सकें। संबल 2.0 योजना के तहत पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन में हुई प्रगति का भी ब्यौरा कलेक्टर ने लिया। उन्होंने एसडीएम में अपने-अपने क्षेत्र में संबल 2.0 के तहत पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के कार्य पर निगरानी रखने तथा नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। 

कलेक्टर ने बैठक में जल निगम एवं जल जीवन मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जल प्रदाय करने के कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने तथा घर-घर नल कनेक्शन देने के लिए टीम बढ़ाने पर जोर दिया। श्री सुमन ने बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जनवरी माह खाद्यान्न के उठाव की जानकारी लेते हुए 15 जनवरी तक शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रखने की हिदायत दी। 

श्री सुमन ने खनिज के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के मामलों में तथा अवैध के शराब विक्रय एवं परिवहन के मामलों में भी सख्त कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि शराब के अवैध परिवहन के मामलों में वाहनों की जप्ती भी की जाये तथा उन्हें राजसात करने के प्रकरण तैयार किये जायें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने कहा। 

कलेक्टर ने बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जल्दी ही वे तहसीलों का निरीक्षण करेंगे तथा पटवारियों की प्रोफाइल सहित उन्हें दिये गये टास्क का ब्यौरा लेंगे। बैठक में श्री सुमन ने स्कूलों में बिजली, पंखा, पेयजल की आपूर्ति तथा शौचालयों को फंक्शनल बनाये रखने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View