खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की तर्ज पर राज्य शासन के खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के दिये गये निर्देशानुसार
जबलपुर
जबलपुर में जिला, संभाग और राज्य स्तर पर होने वाली विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं को लेकर की जा रही तैयारियों की कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में समीक्षा की।
बैठक में खेलो एमपी यूथ गेम्स के व्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश खेल अधिकारी को दिये गये। इसी प्रकार खिलाड़ियों की आवास, परिवहन, भोजन एवं चिकित्सा तथा प्रतियोगिताओं के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने कहा गया। खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन में विभिन्न खेल संघों की भूमिका तय करने के बारे में भी बैठक में चर्चा की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, खेल अधिकारी आशीष पाण्डे, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।