कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने समय-सीमा बैठक के दौरान जिले के सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के क्षमता संवर्धन हेतु आई-गॉट पोर्टल पर पंजीकरण कर पोर्टल पर उपलब्ध कोर्सेज का अध्ययन कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए हैं।
कटनी
आई-गॉट पोर्टल
आई-गॉट पोर्टल भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया मिशन कर्मयोगी के तहत एक व्यापक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है। आई-गॉट पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भारत में सिविल सेवकों (सरकारी कर्मचारियों) की क्षमता निर्माण करना, उनके कौशल को बढ़ाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। इसका लक्ष्य एक ऐसे सक्षम और कुशल सिविल सेवा का निर्माण करना है जो प्रभावी ढंग से सार्वजनिक सेवाओं को वितरित कर सके और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार कर सके।
रजिस्ट्रेशन प्रकिया
आईजीओटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए https://portal.igotkarmayogi.gov.in/public/signupfyad पर जाकर फसर््ट नेम, सरनेम, पोजीशन, ईमेल, सेंटर या स्टेट, मंत्रालय, विभाग एवं संस्था की फील्ड को भरें। सभी फील्ड भरने के बाद साइन अप पर क्लिक करें।