कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने वर्ष 2025 में कटनी जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित करते हुये आदेश जारी किया है।
कटनी
इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में विहित प्रावधानों के तहत यह आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के तहत मंगलवार 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश सम्पूर्ण जिले के लिये घोषित किया गया है। वहीं गुरुवार 13 मार्च 2025 होलिका दहन और बुधवार 01 अक्टूबर 2025 को दुर्गा नवमी पर्व पर सम्पूर्ण कटनी जिले में अवकाश रहेगा।उक्त आदेश बैंक एवं कोषालय पर लागू नहीं होगें।