32.9 C
Jabalpur
Friday, February 27, 2026

कलेक्‍टर श्री सिंह ने उद्यम संस्‍कार शिविर में लोगों को समृद्ध जीवन जीने किया प्रेरित

जिले में प्रति बुधवार प्रत्‍येक ब्‍लॉक में 2 जगह क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि व रोजगार-स्‍वरोजगार के लिए छोटे-छोटे उद्यम लगाने के लिए उद्यम संस्‍कार शिविर आयोजित किये जाते हैं।

मझौली जबलपुर

इसी तारतम्‍य में आज कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह और जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने मझौली विकासखंड के ग्राम पंचायत रानीताल कटाव में उद्यम संस्‍कार शिविर के साथ जन सुनवाई आयोजित की। शिविर में कलेक्‍टर श्री सिंह ने स्‍वरोजगार से संबंधित जानकारी देने के साथ ग्रामीणों से स्‍वरोजगार के क्षेत्र में आने वाली समस्‍याओं की जानकारी भी ली। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि व रोजगार-स्‍वरोजगार के लिए छोटे-छोटे उद्यम लगाना शुरू करें। जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी ने भी ग्रामीणों से स्‍वरोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्‍होंने खेती और नौकरी के अलावा उद्योग लगाने के बारे में प्रेरित किया।

इस दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्‍द्र श्री विनीत रजक द्वारा एमएसएमई अंतर्गत उद्यम स्‍थापित करने के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। इसके अलावा संबंधित ब्‍लॉक स्‍तरीय अधिकारियों ने स्‍वरोजगार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्‍य रूप से भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में बताया गया। क्षेत्र में जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यानिकी, मत्‍स्‍य, मुर्गी एवं पशुपालन योजना से संबंध‍ित जानकारी भी संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गई। उद्यम संस्‍कार शिविर में रानीताल, नंदग्राम, खबरा, पोला, पड़रिया, हिनौता, जमुनियां, मुड़कुरू, खांड, सिहोदा, मुडि़या मड़ोद, ढ़ोड़ा, लुहारी लड़ोई ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव व ग्रामीणजन मौजूद थे, जहां बकरी, भैंस व सुअर पालन के अलावा किराना दुकान, कम्‍प्‍यूटर सेंटर, मो‍बाईल रिपेयरिंग, फर्नीचर दुकान, वेल्डिंग, प्‍लास्टिक से दोना पत्‍तल व ईंट भट्टा चलाने के लिए 39 लोगों ने स्‍वरोजगार के लिए आवेदन दिया। प्राप्‍त सभी आवेदनों को प्रोसेस में लिया गया।

कलेक्‍टर ने शिविर में की जनसुनवाई –

कलेक्‍टर श्री सिंह ने उक्‍त शिविर में लोगों की समस्‍याओं को जाना और उनके त्‍वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। साथ ही स्‍कूल, आंगनवाड़ी, स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र के समुचित संचालन के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री सिंह ने आम जनों से उनके नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, केसीसी, राशन, पात्रता पर्ची, समग्र में ई-केवायसी, वृद्धावस्‍था पेंशन, किसान सम्‍मान निधि आदि के बारे में भी आवश्‍यक संवाद किया। उन्‍होंने लाड़ली बहनों को उनके हित के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर एसडीएम श्री पुष्‍पेन्‍द्र अहके, एलडीएम श्री दिवाकर ठाकुर, तहसीलदार, सीईओ जनपद और सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

जिले में अन्‍य जगह भी लगाये गये उद्यम संस्‍कार शिविर –

जिले में आज सभी सातों विकासखंडों में 14 स्थानों पर उद्यम संस्‍कार शिविर लगाये गये। ये शिविर जबलपुर विकासखण्ड के ग्राम घुंसौर एवं निगरी, पनागर विकासखण्ड के ग्राम सिंगलदीप और उमरिया चौबे, पाटन विकासखण्ड के ग्राम नुनसर और सकरा, मझौली विकासखण्ड के ग्राम रानीताल और धनगवां, शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम भिड़की और मनकेंड़ी, सिहोरा विकासखण्ड के ग्राम फनवानी और गोसलपुर तथा कुंडम विकासखण्ड के ग्राम मोहनी और कस्‍तरा में लगाये गये।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View