कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने मझौली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीताल और सांदीपनि विद्यालय मझौली का निरीक्षण किया।
मझौली जबलपुर
इस दौरान उन्होंने उपलब्ध स्टाफ, उपस्थित शिक्षक, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, खेल-कूद की गतिविधियां, मध्यान्ह भोजन आदि की जानकारी लेकर विद्यार्थियों से संवाद भी किया। सांदीपनि विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला को देखा साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई व विद्यार्थियों से शैक्षणिक चर्चा की। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय के हेंडओव्हर रजिस्टर का अवलोकन कर निर्माण एजेंसी से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।




