कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज 15 नवम्बर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड पहुंचे।
जबलपुर
इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यक्रम के सभी पहलुओं पर चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की भव्यता को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।




