कलेक्टर ने की, जिलेवासियों के सुख -समृद्धि की मंगल कामना
कटनी
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने ग्राम पंचायत नैगवां के ग्राम खुसरा स्थित भगवान महादेव के दर्शन किए। कलेक्टर ने यहां भगवान महादेव की विधि -विधान से पूजा – अर्चना और अभिषेक कर जिले के विकास और कटनीवासियों के सुख और समृद्धि की मंगल कामना की।
यहां के ग्रामीणो से कलेक्टर ने संवाद किया। स्थानीय जनों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण का कलेक्टर श्री प्रसाद ने भरोसा दिलाया।