30.6 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

कलेक्टर ने की प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान:-प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के दिये निर्देश

जबलपुर
#मुख्यमंत्रीजनसेवा_अभियान के दूसरे चरण में नागरिकों से तीन दिनों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की आज शाम कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने राजस्व अधिकारियों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की अलग-अलग वर्चुअल बैठक लेकर समीक्षा की। बैठकों में सभी एसडीएम, संबंधित विभागों के जिलाधिकारी एवं जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के अधिकारी जुड़े थे।
कलेक्टर श्री सुमन ने अभियान के तहत अभी तक विभागवार प्राप्तध हुये आवेदनों तथा निराकृत आवेदनों का ब्यौरा प्राप्त किया। उन्होोनें अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के प्रकरणों, स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के प्रकरणों, मृत्यु की दशा में अनुग्रह राशि स्वीकृत करने के प्रकरणों, प्रसूति सहायता योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर दिया।
श्री सुमन ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगाये जा रहे शिविरों में नागरिकों से प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें तथा उनका निराकरण भी सुनिश्चित करें। उन्होनें पन्द्रह अप्रैल के दर्ज प्रकरणों का भी अभियान अवधि के दौरान निराकरण सुनिश्चित करने की हिदायत अधिकारियों को दी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रति पूरी गंभीरता बरतने के तथा प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने की हिदायत भी दी। उन्होनें अभियान के तहत आयोजित किये जा रहे शिविरों का व्यापक प्रचार करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में 15 अप्रैल तक दर्ज शत प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उनका निराकरण तथा सीएम हेल्पकलाइन की शिकायतों के निराकरण की प्रतिदिन समीक्षा की जायेगी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से आयोजित वीडियो कॉंफ्रेंसिंग में अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा भी मौजूद थे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View