कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जबलपुर
इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ब्रिज और एमपीआरडीसी के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली बाधाओं और उनके निदान पर चर्चा की।
कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों से कहा कि वे अपने लक्ष्य अनुरूप कार्य कर प्रगति लाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रात में विजिबिलिटी कम होती है, इसलिए सड़कों में मोड़ और पुल-पुलियों पर रिफ्लेक्टर और आवश्यक साइनेज लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों में पाए जाने वाले गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर पट्टा लगाएं और उन्हें गौशालाओं में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि किसी गौवंश का सड़क में दुर्घटना न हो।
इसके अलावा कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि वे सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस में आवश्यक रिपेयरिंग भी कराएं। बैठक के दौरान निर्माण विभागों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा।




