कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार को लेकर बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जबलपुर
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान पूरे देश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिसके अंतर्गत जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। उक्त शिविर आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि उन्हें बेहतर पहुँच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और आवश्यक जागरूकता मिल सके। यह कदम एक स्वस्थ भारत और सशक्त परिवारों के निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण है। साथ ही कहा कि गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच एवं किशोरियों में एनीमिया स्क्रीनिंग कर आवश्यकता अनुसार उपचार करने के निर्देश दिये। गर्भवती माताओं, शिशुओं एवं बच्चों के टीकाकरण स्तर की जांच एवं छूटे हुये अधूरे टीकाकरण को पूर्ण करने को कहा। बैठक में उन्होंने संचारी व असंचारी रोगों के संबंध में भी जांच व उपचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिये है।