कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
जबलपुर
कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, किसानों के ई-केवयासी, खसरे में आधार लिंकिंग, अतिक्रमण हटाने, धारणाधिकार, अवमानना के प्रकरण आदि पर चर्चा कर कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। इसके अलावा राजस्व रिकार्डों के डिजिटाइजेशन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, भूमि आवंटन के प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों की पेंडेंसी खत्म करने के लिये आरसीएमएस में रोजाना दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये।
उन्होंने सीएम हेल्पलाईन की तहसीलवार समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में तत्परता बरतने की हिदायत देते हुये कहा कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण और आवेदक की संतुष्टि के साथ किया जाये। बैठक के दौरान उन्होंने सिकमी सत्यापन, अवैध धान भंडारण पर निगरानी रखने के साथ एसआईआर के संबंध में भी राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।




