कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज आधारताल क्षेत्र के भ्रमण के दौरान लोक सेवा आयोग द्वारा डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित श्री हिमांशु सोनी के घर जाकर उनसे भेंट की और शुभकामनाएं दी।
जबलपुर
इस दौरान उन्होंने श्री हिमांशु सोनी के पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उनके माता-पिता से भी मुलाकात की।




