कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज सिहोरा और मझौली क्षेत्र का भ्रमण कर धान उपार्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जबलपुर
इस दौरान उन्होंने बैहरकला में एसएसजी द्वारा धान उपार्जन की व्यवस्था को देखा और सगोड़ी में मां शारदा वेयर हाउस में चल रही उपार्जन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उपार्जन व्यवस्था में किसी बाहरी व्यक्ति या दलाल का हस्तक्षेप न हो।
कलेक्टर श्री सिंह ने उपार्जित धान की बोरियों को तौल कर देखा और निर्देश दिए कि तौल के नाम पर किसानों से कोई राशि नहीं ली जानी चाहिए। उन्होंने बारदाने और एफएक्यू धान के संबंध में भी जानकारी ली और उपार्जन प्रभारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने धान उपार्जन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और किसानों के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।




