कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय जबलपुर में स्थापित जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (0761-2623925) का निरीक्षण किया
जबलपुर
उन्होनें बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर समय सीमा में उनका निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी ने बताया कि परियट नदीं के बाढ़ से ग्राम समोगा के प्रभावित लोगों के लिये राहत शिविर लगाये गये हैं। राहत शिविर में चिकित्सा, सुरक्षा सहित समुचित प्रबंध किया गया है। गोताखोरों का दल वहां मौजूद है। उन्होनें बताया कि अब तक बाढ़ राहत से संबंधित 40 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनका निराकरण किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।