26.3 C
Jabalpur
Wednesday, February 25, 2026

कलेक्टर ने किया बाल गणितज्ञों का सम्मान

राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ निर्वाचन साक्षरता पर आयोजित
जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का समापन 

जबलपुर, 22 दिसम्बर, 2022 

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय गणित दिवस के आयोजन के साथ आज गुरुवार को निर्वाचन साक्षरता अभियान के तहत तीन दिनों की जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का समापन मानस भवन में हुआ । 

जिला निर्वाचन कार्यालय की मतदाता जागरूकता समिति एवं हितकारिणी महिला महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन थे । इस अवसर पर रानी दुर्गावती विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कपिल देव मिश्रा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया, सयुंक्त संचालक लोक शिक्षण डॉ रामकुमार स्वर्णकार, डॉ निपुण सिलावट एवं डॉ राम कुमार रजक विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता हितकारिणी सभा के अध्यक्ष श्री नित्य रंजन खंपरिया जी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में बुद्धिदा समूह के उपस्थित बाल गणितज्ञों ने गणित के कई जादुई प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को हतप्रभ कर दिया। इन बाल गणितज्ञों में प्रांजली श्रीवास्तव, नंदीश पांडे, राज नंदनी सिंह, अयान सोनी, आराध्या उपाध्याय, शशांक शुक्ला, वाणी डूडेजा, किंजल अग्रवाल आदि शामिल थे  । दर्शकों हेतु कई रोचक गणित के जादू कार्यक्रम के समन्वयक प्रमोद श्रीवास्तव एवं डॉ निलेश पांडे द्वारा प्रस्तुत कर गणित में भारत वर्ष की सम्मानजनक परंपरा के बारे में बताया गया। 

इस अवसर पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच आयोजित कर प्रत्येक विजेताओं का सम्मान ट्रॉफी मेडल तथा प्रमाण पत्र से किया गया। ट्राफी एवं प्रमाणपत्र कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा प्रदान किये गये ।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में निर्वाचन साक्षरता अभियान के आयोजित तीन दिवसीय नुक्कड़ नाटक के फाइनल में पहुंची महाविद्यालयीन छात्रों की सात टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गई । द्वितीय चरण के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नमः शिवाय अरजरिया थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी सहभागियों से कहा कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जो संदेश मतादाताओं को आपके द्वारा दिए जा रहे हैं, उन्हें आत्मसात कर अपने संपर्क में आए लोगों को भी जागरूक करने से ही समाज की छवि बदल सकेगी।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण का संचालन श्री प्रमोद श्रीवास्तव समन्वयक मतदाता जागरूकता समिति द्वारा किया गया । निर्णायक श्री दविंदर सिंह ग्रोवर, अरुण पांडे तथा विनय शर्मा रहे। डॉक्टर निलेश पांडे,डॉक्टर सुलक्षणा त्रिपाठी,डॉ एमके रिछारिया,आयुषी अग्रवाल सुष्मिता तिवारी, डॉ शक्ति स्वरूपा पटेल, संजय राठौर इत्यादि द्वारा अत्यंत उत्साह पूर्वक कार्यक्रम का संयोजन किया गया । आभार प्रदर्शन डॉक्टर सुलक्षणा त्रिपाठी द्वारा किया गया।

जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम विजेता जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज नुक्कड़ नाटक टीम, द्वितीय विजेता माता गुजरी महिला महाविद्यालय नुक्कड़ नाटक टीम तथा तृतीय विजेता संयुक्त रूप से महाराष्ट्र महाविद्यालय एवं हितकारिणी प्रशिक्षण महाविद्यालय को घोषित किया गया । विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये ।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View