कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज पनागर विकासखंड के बरोदा स्थित धान खरीदी केंद्र व वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
जबलपुर, 12 जनवरी, 2023
खरीदी केंद्र ओम चंसोरिया वेयरहाउस में ही है। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र में बाहर रखे धान का सैंपल लिया गया,साथ ही वेयरहाउस में अलग-अलग स्टेक से सैम्पल लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकांश बोरियों में टैग नहीं है कुछ एक बोरियों में टैग है तो उनमें कौन से धान किस किसान का है अंकित भी नहीं है ,साथ ही फ्रेस धान में डिसकलर धान बड़ी मात्रा में मिक्स पाई गई। धान खरीदी में गड़बड़ी की आशंका देखते हुए कलेक्टर श्री सुमन ने फूड व मार्कफेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मिलकर इसका एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस वेयरहाउस पर खरीदी ना हो, इस खरीदी केंद्र में तत्काल खरीदी बंद की जाए। आसपास जो भी गोदाम है वहां खरीदी की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वेयरहाउस को सील किया जाए।धान खरीदी केंद्र व वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान डीएमओ मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी सहित तहसीलदार भी थे।