बीआरसी, प्राचार्य और जनशिक्षकों ने बताए कम प्रतिशत के कारण
बालाघाट
जबलपुर संभाग के बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला पंचायत सभागृह में जिले के समस्त राज्य शिक्षा केंद्रों के बीआरसी, कक्षा 5 व 8 वी के प्राचार्य और जनशिक्षकों के साथ वर्ष 2023-24 के परिणामों का आंकलन किया। बैठक के दौरान डॉ. मिश्रा ने उन बीआरसी, प्राचार्य और जनशिक्षकों के साथ 7 दिनों में पुनः समीक्षा करेंगे, जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत से कम है। बैठक में ऐसे जिम्मेदारों ने बताए गए कारणों के दस्तावेज जैसे उपस्थिति रजिस्टर और अन्य जानकारी लेकर पहुचेंगे। साथ ही उन्होंने कटंगी, खैरलांजी, किरनापुर और सीएम राइज रजेगांव के प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इनके अलावा अन्य बीआरसी, प्राचार्य और जनशिक्षकों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। सस्पेंड के आदेश मंगलवार को ही जारी करने के निर्देश सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी को दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री डीएस रणदा, डीपीसी डॉ. महेश शर्मा, शिक्षा अधिकारी श्री एके उपाध्याय और जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री पीएन चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
कक्षा 5 में 75 और कक्षा 8 वी में 50 स्कूलों का 70 प्रतिशत से कम रहा प्रतिशत
समीक्षा के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उन सभी बीआरसी, जनशिक्षकों और प्राचार्य/ प्रधानपाठकों से वन टू वन कारण जाने जिनकी संस्थाओं में 70 प्रतिशत से कम परिणाम रहा है। कक्षा 5 वी में कुल 26588 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 25050 यानी 94.22 प्रतिशत और कक्षा 8 वी में कुल 26550 विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा दी थीं। उनमें से 24136 यानी 90.91 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए है। जबकि कक्षा 5 वी में 75 स्कूल ऐसे है जहां का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत से कम व कक्षा 8 में 50 स्कूलों का परीक्षा परिणाम 70 प्रतिशत से कम रहा।
इन पर होगी कार्यवाही
बैठक के दौरान समीक्षा में कम प्रतिशत का आंकलन नहीं करने तथा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कुड़वा के प्रभारी प्राचार्य डीडी गणवीर, सावरी के हेडमास्टर मानसिंह उइके, सावरी के ही श्यामराव टेकाम, टेमनी के बालकृष्ण सोनवाने को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। इनके अलावा मावि टुइयापार के भागचंद गजभिये और धड़ी हाईस्कूल के शैलेंद्र वैद्य को शोकॉज नोटिस तथा खैरलांजी के बीआरसी शंकरलाल भगत को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है।




