बालाघाट, वारासिवनी और लालबर्रा के बीईओ को जारी होंगे नोटिस
समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
जबलपुर
जबलपुर संभाग के बालाघाट जिला कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के ऐसे प्रकरण जो उच्च न्यायालय में लंबित हैं उनकी समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों से दो दिनों में ऐसे प्रकरणों की कंप्लायन्स रिपोर्ट मांगी है। इसमें शिक्षा,जनजाति कार्य विभाग, नगरीय निकाय, सीएमएचओ, पीडब्ल्यूडी,महिला बाल विकास, वन और एमपीईबी विभाग के प्रकरण लंबित है। साथ ही उन्होंने कक्षा 9 से 12 वी तक के विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप के लिए एमपीटॉस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई जानकारी में बालाघाट, वारासिवनी और लालबर्रा का सत्यापन प्रतिशत कम होने से सम्बंधित बीईओ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री डीएस रणदा, एसडीएम श्री गोपाल सोनी व सभी विभाग प्रमुख तथा अनुभागीय अमला वीसी के माध्यम से जुड़ा।
प्राथमिक शालाओं में लगाये सोलर पैनल का सत्यापन करेंगे एसडीएम
टीएल बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि प्राथमिक शालाओं में सोलर पैनल लगाए गए है। इन सोलर पैनल की अपडेट जानकारी अगली टीएल बैठक में प्रस्तुत करेंगे। एजेंसी द्वारा कार्य किया गया है परंतु कई स्थानों पर सोलर पैनल्स का समुचित लाभ नही मिल रहा है। इश्लिये सम्बंधित स्कूलों पर लगे पैनल्स की जानकारी निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत करें।
शहर के मुख्य मार्गो और ऐतिहासिक स्थलों के लिए साइन बोर्ड लगेंगे
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नगरीय निकाय को निर्देश दिए है कि शहर के मुख्य मार्ग और ऐतिहासिक स्थल व महत्वपूर्ण स्थलों को बताने वाले साइन बोर्ड लगाए जाएं। इस कार्य मे पुरातत्व विभाग के सहयोग लेकर कार्य पूर्ण करें।
टीएल में इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा
बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी के लिए प्रशिक्षण। बैगा बस्तियों में डेटा संधारण, वसूली के प्रकरणों में गति लाने और महिला बाल विकास विभाग की बन रही नवीन आंगनवाड़ियों के निर्माण की अपडेट जानकारी ली।




