कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज सरस्वती घाट और लम्हेटाघाट पहुंचे।
जबलपुर
इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि पंचकोशी परिक्रमा की संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस दौरान बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा को हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से निकाली जाने वाली 468 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त रहते हैं। अत: विशेष रूप से सुरक्षा की दृष्टि से लम्हेटाघाट व सरस्वती घाट में नाव की पर्याप्त व्यवस्थाएं रहें।
पंचकोशी यात्रा सरस्वतीघाट हरे कृष्णा आश्रम से प्रातः 5:00 बजे प्रारंभ होगी तथा लम्हेटाघाट से ग्राम लम्हेटी के लिए दोपहर 1:30 तक नाव से पार कराया जाएगा तथा ग्राम ग्वारी से सरस्वती घाट सूर्यास्त के पूर्व तक नाव से पार कराया जाएगा। साथ ही कहा गया कि नाव में बैठने से पूर्व प्रत्येक श्रद्धालुओं को लाईफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा।




