जबलपुर जिले की क्रमोन्नति फाइल अग्रेषित करने के ऐवज में श्री जिनेश कुमार जैन संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मोहास बरगी जिला जबलपुर के द्वारा 5000 हजार की मांग की जा रहं थीं
जबलपुर
शिकायत सत्यापन उपरांत आज सगडा चौराहा शास्त्री नगर जबलपुर में जिनेश कुमार जैन संकुल प्राचार्य को 4000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार, आवेदकमदन सिंह पंद्रो पिता श्री रामदयाल पंद्रो प्राथमिक शिक्षक शाला चूल्हाघाटी बरगी जबलपुर
आरोपी द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की गई थी शैक्षणिक सेवा के 12 बर्ष पूर्ण कर ली गई है सेवा काल के 12 बर्ष पूर्ण करने के उपरांत क्रमोन्नति मिलना है जिसकी फाइल जिनेश कुमार जैन संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मोहास जिनके द्वारा 5000 की रिश्वत मांगी थी। इससे नाराज होकर मदन सिंह पंद्रो ने लोकायुक्त जबलपुर में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और गुरूवार सगडा चौराहा शास्त्री नगर जबलपुर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
लोकायुक्त टीम ने संकुल प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और शिक्षा विभाग के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश गया है।
आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।
दल में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा प्रजापति, निरीक्षक नरेश बेहरा निरीक्क्षक कमल सिंह उईके एवम् अन्य सदस्य मौजूद था।