कचरे से नालियां चोक, जगह-जगह गंदगी।
मझौली जबलपुर
गंदगी और बदबू देने वाले स्थानों पर नहीं डाला जा रहा फिनायल स्वच्छता अभियान के प्रति नगर परिषद में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों की उदासीनता से नगर में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का लाेगाें काे सिर्फ सपना दिखाया जा रहा है।जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। दरअसल नगर के थाना रोड, जबलपुर रोड , पोला रोड़, त्यागी आश्रम की गली के अलावा प्रमुख स्थान व वार्डों में कचरा व गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां चाेक होने से पानी नहीं निकलता और सड़क पर भर जाता है। वार्ड क्रमांक 12 में सड़क और नालियां नीची होने से नालियों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है।
गंदगी के चलते लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ता है। बारिश के पहले नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई गई। जिससे नालियां भरी पड़ी हैं। जगह-जगह फैली गंदगी के अंबार से वार्ड वासियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसकी बदबू से लोग परेशान हैं। जिस पर नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि सफाई के लिए लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं।
सफाई व्यवस्था के लिए कचरा ट्रॉली सहित अन्य सामग्री, लेकिन उपयोग नहीं, कागजों में चल रहा अभियान
नगर में साफ-सफाई व्यवस्था काे लेकर जहां नगर परिषद ने लाखों रुपए खर्च करके डस्टबिन, कचरा दान, कचरा ट्रॉली, कचरा वाहन सहित कई सामग्री की खरीदी की लेकिन इसका उपयोग ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। कई सामग्री तो गायब भी हो गई हैं। ऐसे में स्वच्छता के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करके कागजों में अभियान चलाया जा रहा है
नालियों में सफाई के दौरान नहीं डाला जा रहा फिनायल
नगर के स्थानीय लोग नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों से नगर के वार्डों में साफ-सफाई रखने और नालियों में फिनायल का छिड़काव कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्डों में फिनायल नहीं डाली जा रही है। जिससे खुली पड़ी नालियां बदबू मार रही हैं।
यह हैं इनके जिम्मेदार नगर परिषद के अधिकारी
क्याें: चाेक पड़ी नालियों की बारिश के पहले सफाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। बारिश के चलते नालियों का कचरा सड़कों पर आ जाता है। ऐसे में नगर परिषद द्वारा सफाई कराना जरूरी है। बारिश के दौरान नगर में समस्या बन सकती है। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही जहां बदबू और कचरे के ढेर लगे हैं। वहां दुरुस्त कराना चाहिए।
अभी कुछ सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर की सफाई पर ध्यान रखा जा रहा है। फिर भी जहां पर गंदगी मिलती है तो तत्काल सफाई करा दी जाती है। लोगों की मांग पर फिनायल भी डाला जाएगा।
प्रभारी सीएमओ,स्नेहा मिश्रा, , नगर परिषद् मझौली