26.3 C
Jabalpur
Thursday, February 26, 2026

ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान में बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, मझौली में सराहनीय आयोजन

 ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश (ग्राम विकास पखवाड़ा) के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मझौली (जबलपुर)

संभाग समन्वयक श्री रवि बर्मन एवं जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सीता शरण जी महाराज समाज कल्याण समिति, पोला द्वारा सेक्टर-2 मझौली स्थित विद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

संस्था के पदाधिकारी आनंद साहू के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ग्रामोदय विद्यालय की अवधारणा, ग्राम विकास की प्रक्रिया तथा पटवारी की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम ने जनसहभागिता से ग्राम विकास के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाया।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View