मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एकलव्य विद्यालयों के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत छात्र-छात्राओं के साथ किया पौधरोपण
बैंगलोर
बैंगलोर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 13 विधाओं में विद्यार्थियों ने अर्जित की हैं उपलब्धियाँ
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने स्मार्ट सिटी उद्यान में एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण किया। विभिन्न जिलों से आए इन छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार द्वारा बैंगलोर में आयोजित नेशनल कल्चरल फेस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों के साथ करंज, गुलमोहर और केसिया के पौधे लगाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये बच्चे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। देश और प्रदेश का विकास तथा पर्यावरण की सुरक्षा करना इनका दायित्व है। सभी बच्चे अपने जन्मदिवस पर पौधे लगाकर यह जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी विद्यार्थियों को सुखद, सफल और उपलब्धिपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के एकल आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं, भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा बैंगलोर में आयोजित तृतीय राष्ट्र स्तरीय ईएमआरएस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए थे। प्रदेश को कुल 13 विधाओं में पुरस्कार प्राप्त हुए और मध्यप्रदेश राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीसरे स्थान पर रहा।