मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज भोपाल से वायुयान द्वारा दोपहर 12.52 बजे जबलपुर एयरपोर्ट आगमन हुआ।
जबलपुर
इस दौरान जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प से देकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के एयरपोर्ट जबलपुर आगमन के दौरान विधायक श्री अशोक रोहाणी ,श्री संतोष बरकड़े, नगर निगम की महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ,नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज,श्री अखिलेश जैन,पूर्व विधायक श्री नीलेश अवस्थी, आईजी श्री अनिल कुशवाह, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, एसपी श्री संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहर 1:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बालाघाट के लिए प्रस्थान किया।