मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं-मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है-मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जबलपुर
विकास को लेकर प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचकर वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित सभा के दौरान उन्होंने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जबलपुर से उनका गहरा नाता रहा है। जबलपुर में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस का भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने अंग्रेजों के दम्भ को तोडा़ और 23 वर्ष की उम्र में आईसीएस की परीक्षा पास की। जिस समय अंग्रेज भारतीयों के ज्ञान स्तर को कम आंकते थे। महात्मा गांधी ने भी अफ्रीका से स्वतंत्रता की लड़ाई की शुरूआत कर एक नई दिशा दी। स्वतंत्रता संग्राम में कई महान विभूतियों ने अपना अमूल योगदान दिया। मध्यप्रदेश झाबुआ से चंद्र शेखर आजाद ने भी कभी अंग्रेजों की अधीनता नहीं स्वीकारी और उन्होंने स्वयं को जीते जी आजाद रहने का संकल्प पूरा किया। श्री दर्डा ने आजादी के पहले स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी और स्वतंत्रता के पश्चात महाराष्ट्र के कई मंत्रालयों में 23 वर्ष तक कई जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर सामाजिक सारोकार और जनहित के कई उल्लेखनीय कार्य किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। 2002-03 में जहां 5 मेडिकल कॉलेज थे। 20 साल बाद 30 मेडिकल हो गयें हैं और 2 साल बाद 50 मेडिकल कॉलेज हो जायेंगे। मध्यप्रदेश तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश की विकास दर 12 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। आर्थिक रूप से 2002-03 में जहां प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रूपये होती थी, वहीं अब 1 लाख 52 हजार रूपये हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत भी तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है। अब भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेना का अभिनंदन करते हुए कहा कि सेना ने देश का मान रखा, दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूल पायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमत पत्र समूह द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कहा कि अब समय बदल चुका है। मध्यप्रदेश में कई विकास के कार्य हो रहे हैं, जबलपुर सहित समूचा महाकौशल क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा हैं, विकास को लेकर प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्रीअजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदू, श्री संतोष बरकड़े, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, लोकमत समाचार पत्र के निदेशक श्री आलोक जैन और प्रबंध निदेशक श्री देवेन्द्र दर्डा भी मौजूद थे।