जिले की 2 लाख 47 हजार लाड़ली बहनों के खाते में 30.5करोड़ की राशि अंतरित
कटनी
एन.आई.सी के व्ही.सी कक्ष मे कलेक्टर श्री यादव और लाड़ली बहने रही मौजूद
◾कटनी – प्रदेश के साथ ही जिलेभर मे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त की राशि वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम सागर जिले के बीना में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में राशि अंतरित की। राज्य स्तरीय कार्यक्रम से कटनी जिले की दो लाख 46 हजार 914 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 16वीं किस्त के रूप में 30 करोड़ 5 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ही कटनी जिले के 1 लाख दो हजार 7 समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को 6 करोड़ 10 लाख 75 हजार 200 रूपये के अंतरण सहित अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया गया।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिला मुख्यालय में कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित एन.आई.सी कक्ष सहित नगर पंचायतों एवं नगरीय निकायों मे लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। कलेक्टर श्री यादव और सहायक संचालक महिला बाल विकास वन श्री कुर्वेती सहित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों ने एन.आई.सी के वीडियो कार्न्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठकर मुख्यमंत्री के संबोधन को वर्चुअली सुना।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री डॉ यादव सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की प्रदेश भर की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित कीे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये का अंतरण किया।
खुश नजर आईं लाड़ली बहनें
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों ने बढ़-चढ़कर हस्सा लिया। कार्यकम्र स्थल पर लाड़ली बहनों के बीच अपार खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थलों पर लाड़ली बहनों द्वारा रंगोली भी बनाई जाकर दीप प्रज्जवलन किया गया था।
लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को दिया* धन्यवाद
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 16वीं किस्त की अंतरण कार्यक्रम के आई लाड़ली बहना झिंझरी निवासी सरोज चौधरी, पी.डव्ल्यू.डी कालोनी निवासी मनीषा रैकवार, आरती बर्मन, पूर्णिमा बतानी सहित अन्य बहनों ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज हमारे खाते मे 1250 रूपये की राशि डाली गई है। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनानें का कार्य कर रही है। लाड़ली बहनों ने कहा कि इस राशि से हम अपनी पारिवारिक जरूरतों को पूरा कर पाएगें। सभी लाड़ली बहनों के हित में चलाई गई इस लाड़ली बहना योजना के लिए हम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सहृदय धन्यवाद देते है।