मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 41 हजार 256 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 30वीं किस्त के तौर पर 35 करोड 38 लाख 30 हजार 600 रूपये की राशि का अंतरण किया।
कटनी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस माह लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रूपये की बढ़ी हुई राशि अंतरित की।
यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष सहित जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों में भी आयोजित किया गया। जहां उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 664 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 84 लाख 12 हजार 800 रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40 हजार 613 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 95 लाख 38 हजार 100 रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 565 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 50 लाख 82 हजार 100 रूपये, जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 935 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 8 लाख 12 हजार 900 रूपये, जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 933 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड 81 लाख 20 हजार 300 रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 35 हजार 128 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 16 लाख 69 हजार रूपये अंतरित किये। वहीं नगर निगम कटनी की 28 हजार 313 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 12 लाख 85 हजार 500 रूपये नगर परिषद बरही की 2 हजार 321 पात्र महिलाओं के खाते में 34 लाख 16 हजार 100 रूपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 297 पात्र महिलाओं के खाते में 33 लाख 14 हजार 500 रूपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 487 पात्र महिलाओं के खाते में 21 लाख 79 हजार 300 रूपये अंतरित किये गए।




