20.7 C
Jabalpur
Tuesday, February 17, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिजली बिल बकायादारों के लिए समाधान योजना का करेंगे शुभारंभ

बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी विलंबित बिल के भुगतान पर सरचार्ज में भारी छूट

भोपाल

योजना का पहला चरण 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 नवम्बर सोमवार को सुबह 10 बजे एमपी पावर मैनेजमेंट कम्पनी क्षेत्रीय कार्यालय ई-4, अरेरा कॉलोनी भोपाल से ऊर्जा विभाग द्वारा लागू की जा रही समाधान योजना 2025-26 का शुभारंभ करेंगे।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि विलंबित बिल के भुगतान पर सरचार्ज में भारी छूट दी गयी है, जो 3 नवम्बर से 28 फरवरी, 2026 तक रहेगी। पहला चरण 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें 60 प्रतिशत से 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ रहेगा।

दूसरा चरण एक जनवरी से 28 फरवरी, 2026 तक होगा, जिसमें 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ रहेगा। भुगतान विकल्प में एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम छूट और 6 किश्तों में भुगतान की आसान सुविधा रहेगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अविनाश लवानिया, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

सुंदरलाल बर्मन
सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View