मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार 2 जनवरी को जबलपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री का दोपहर 3 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आगमन होगा।
जबलपुर
मुख्यमंत्री दोपहर 3.15 बजे मानस भवन में वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे तथा शाम 4.40 बजे घण्टाघर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस संस्कृति एवं सूचना केंद्र में गीता भवन का शुभारंभ करेंगे। डॉ यादव शाम 5.25 बजे विजय नगर स्थित सरदार पटेल उद्यान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा शाम 5.35 बजे डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।




