5G सेवा केवल मोबाइल सेवा नहीं है। यह एक नई क्रांति है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया है
उज्जैन
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। हमारा देश हर दिशा में प्रगति और विकास कर रहा है। यह प्रसन्नता की बात है कि जी-20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत को मिली है। प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया तो हमने भी संकल्प लिया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए #AtmaNirbharMP का निर्माण करेंगे। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। अधोसंरचना का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन, अर्थव्यवस्था और रोजगार उपलब्ध कराने के क्षेत्र में सभी प्रयास किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे अधिक 19.76% है। प्रदेश के पास एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं। देश की जीएसडीपी में हमारा योगदान पहले 3.6% था आज 4.6% है। मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय पहले 2003-04 में ₹13 हजार थी। अब यह बढ़ एक लाख ₹37 हजार हो गई है। इससे भी हम संतुष्ट नहीं हैं और तेजी से प्रयास कर रहे हैं। श्री महाकाल महाराज से प्रार्थना है कि मध्यप्रदेश आगे बढ़ता रहे और ऐसा बढ़े कि हम अपने देश में तो सर्वश्रेष्ठ राज्य बनें ही दुनिया के राज्यों में भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनें। यह हमारा संकल्प है। मध्यप्रदेश में 5जी सेवा का उपयोग गुड गवर्नेंस के लिए किया जाएगा और सरकार हर सेवा को डिजिटल स्वरूप प्रदान करेगी। आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने में 5जी सेवा का उपयोग करेंगे। प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं