किसानों को ई-टोकन से बुक की गई खाद के स्थान पर दूसरी साथ खाद तथा खाद के साथ अन्य सामग्री लेने को मजबूर करने की किसानों से प्राप्त शिकायतों पर उप संचालक कृषि ने दीनदयाल चौक स्थित मेसर्स चौधरी फर्टिलाईजर का लायसेंस तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है।
जबलपुर
उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों से शिकायत प्राप्त हुई थी कि चौधरी फर्टिलाइजर द्वारा ई-टोकन जनरेट करने के बावजूद बुक की गई खाद के जगह दूसरी खाद तथा अन्य सामग्री लेने के लिये दबाब डाला जाता है। दूसरी खाद क्रय करने से मना करने पर प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर द्वारा पीओएस मशीन खराब होने का हवाला देकर खाद नहीं दी जाती। जबकि, इस प्रतिष्ठान से आईएफएमएस पोर्टल के माध्यम से निरंतर उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है।




