मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों के लिए सेक्टर-2 मझौली में एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मझौली जबलपुर
कार्यक्रम जिला समन्वयक **घनश्याम रायपुरिया** एवं ब्लॉक समन्वयक नूपुर खरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसका संचालन नामांकित संस्था सीधा शरण जी महाराज समाज कल्याण समिति, पॉल द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा ग्राम विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। इस दौरान प्रस्फुटन शक्ति संचय के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में संस्था प्रभारी आनंद साहू की विशेष उपस्थिति रही, जबकि वरिष्ठ समाजसेवी सतीश पाठक ने परामर्शदाता के रूप में प्रतिभागियों को सामाजिक कार्यों और जनभागीदारी के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।




