कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आज संपूर्ण जिले में रेत खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण की दृष्टि से अभियान चलाया गया।
जबलपुर
इस दौरान समस्त एसडीएम द्वारा अपने-अपने अनुविभाग क्षेत्र में पुलिस एवं खनिज अमला के साथ अवैध उत्खनन परिवहन की जांच की गई।
सिहोरा क्षेत्र अंतर्गत 3 ट्रैक्टर, ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। इसके साथ ही देवरी, खिरहनी, घोराकोनी, मढा क्षेत्र में नदी के घाटों की जांच कर रेत चोरी करने के रास्तों को विनिष्ट किया गया।
तहसील शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम शहपुरा के नेतृत्व में ग्राम भड़पुरा, शीतलपुर एवं मालकछार में नदी से अवैध उत्खनन-परिवहन करने वाले रास्तों को विनिष्ट किया गया तथा नदी के किनारे पड़ी रेत के ढेरों को नदी में गिरा दिया गया।
एसडीएम कुंडम के निर्देशानुसार ग्राम कल्याणपुर एवं रानीपुर घाटों में जांच कर रास्ते को विनिष्ट किया गया। शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 100 हाइवा रेत ग्राम भड़पुरा में विनिष्ट किया गया, जिसे अनाधिकृत रूप से एकत्र कर रखा गया था।
यह संपूर्ण अभियान में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त अमले की विशेष भूमिका रही। अभी यह अभियान 8 फरवरी को जारी रहेगा।




