विधानसभा आम चुनाव 2023 का मतदान दमोह जिले में मतगणना 03 दिसम्बर 2023 को संपन्न कराई जायेगी। जिले में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विधानसभा आम निर्वाचन 2023 मतगणना के अवसर पर नियत समय से शुष्क दिवस घोषित किया है।
दमोह
अर्थात् मतगणना दिवस 03 दिसम्बर 2023 को दमोह जिले की समस्त मदिरा दुकानें एवं एफ.एल.-2 रेस्तरांबार/एफ.एल. -3 होटल बारों को बन्द रखने के लिए शुष्क दिवस (ड्राई-डे) घोषित किया है।
शुष्क दिवस में दमोह जिले की सीमा में मदिरा का क्रय/विक्रय पूर्ण रूप से निषेधित रहेगा।