जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के तहत बीसा फार्म पर क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन

बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा), जबलपुर और कृषि विभाग, जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 25 मार्च 2025 को बीसा फार्म पर जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के अंतर्गत एक क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया।

जबलपुर

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक (कृषि) के.एस. नेताम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज कुमार और स्टेशन कोऑर्डिनेटर डॉ. महेश मास्के के नेतृत्व में किया गया, जबकि मेजबानी डॉ. विवेक सिंह और तकनीकी सहायक राहुल कुमार मौर्या ने की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों और खरीदारों को एक मंच पर लाकर उनकी उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उन्हें बाजार से सीधे जोड़ना था। बैठक में किसानों और खरीदारों के बीच अनाज की बिक्री के लिए सीधी बातचीत हुई, साथ ही बिचौलियों के प्रभाव को कम करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड, मंडी सचिव, मंडी के व्यापारी, पीडी आत्मा, डीडीए (कृषि) और विभिन्न कंपनियों के खरीदार भी मौजूद रहे।

किसानों ने इस बैठक को अपने लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। जिनसे किसानों को सीधा लाभ हो सकता है। इसके अलावा, सिहोरा ब्लॉक के ग्राम धरमपुरा के किसान नरेंद्र साहू ब्रजकिशोर यादव कपिल चौरसिया लल्लू चौरसिया पनागर ब्लॉक के सुनील पटेल, शंकर लाल पटेल, वीरेंद्र कच्ची और कुंडम ब्लॉक के किसान भी भारी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम बीसा के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया, जहां किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और बाजार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। इस बैठक में कृषि विभाग, नाबार्ड और आत्मा के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और किसानों के हित में विभिन्न पहलों पर चर्चा की।

सुंदरलाल बर्मनhttps://majholidarpan.com/
Sundar Lal barman (41 years) is the editor of MajholiDarpan.com. He has approximately 10 years of experience in the publishing and newspaper business and has been a part of the organization for the same number of years. He is responsible for our long-term vision and monitoring our Company’s performance and devising the overall business plans. Under his Dynamic leadership with a clear future vision, the company has progressed to become one of Hindi e-newspaper , with Jabalpur district.

Latest News

Stay Connected

0FansLike
28FollowersFollow
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most View