“सोफिया हमारी बहन है!” – नारों से गूंजा मझौली थाना
मझौली जबलपुर
सेना की महिला अधिकारी के अपमान पर कांग्रेस का विरोध!
मझौली थाने में मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR की माँग
आज कांग्रेसजनों ने मझौली थाना पहुँचकर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के द्वारा सेना की बहादुर महिला अधिकारी कर्नल सोफ़िया कुरैशी के लिए दिए गए आपत्तिजनक और अशोभनीय बयान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेसजनों ने थाने में लिखित शिकायत दी और मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करने की माँग की।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई, तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।
कर्नल सोफिया कुरैशी, जो भारतीय सेना की शान हैं, जिनकी बहादुरी पर देश को गर्व है – उनके लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी न केवल महिला शक्ति का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान पर भी कुठाराघात है।
कांग्रेस का स्पष्ट संदेश है –
भारतीय सेना का सम्मान सर्वोपरि है।
कांग्रेस महिला और फौज – दोनों का सम्मान करना जानती है और सिखाना भी!
– ब्लॉग अध्यक्ष दिलीप राजपूत अम्बर राजपूत दीपक जैन विनीत राजपूत मोनू राय परवेज़ आलम दुर्गेश पटेल, प्रदीप पटेल, राजेश तिवारी, सुरेश मांझी राजेश ठाकुर,उपस्थित रहे