हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन
कटंगी जबलपुर
कटंगी थाना के अंतर्गत ग्राम बोरिया में अटल जी की जयंती के अवसर पर बोरिया स्थित भाजपा कार्यालय में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अजय बिश्नोई द्वारा किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद, अजय बिश्नोई और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्मित खेरा मार्ग पर लगभग 1 किलोमीटर तक पैदल यात्रा की। इस दौरान पाटन के, विधायक अजय बिश्नोई, विजय बिश्नोई (मंडल अध्यक्ष), भूपेंद्र सिंह (जिला पंचायत सदस्य), सतेंद्र सिंह (पूर्व सरपंच), कृष्ण कुमार चौहान, पप्पू चौहान, स्वप्निल अग्रवाल, आशीष गोंटिया विधायक प्रतिनिधि अंजनी राजपूत, विनोद राजपूत, शंकर सिंह राजपूत सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।
यात्रा के बाद सभी कार्यकर्ता ककरहता स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां 12 वर्षों से चल रहे दाल बाटी के भंडारे में शामिल हुए और हनुमान जी से आशीर्वाद लिया।
यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एकता और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा।




