राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग द्वारा भरहुतनगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच कर पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली गयी
सतना
जिसमें श्री चुग ने देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियों एवं स्थितियों परिस्थियों का जिक्र करते हये आगामी
विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बावत जानकारी दी। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिये पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण भाव के साथ तन, मन, धन न्यौछावर करने के लिये तैयार रहने को कहा। श्री चुग ने मोर्चा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुये विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जनता के बीच कैसे जाना है। केन्द्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा तथा भाजपा की नीतियों-रीतियों की जानकारी कैसे आमजन
तक पहुंचानी है इस संबंध में दी जानकारी इस बैठक में महापौर योगेश ताम्रकार एवं जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी अशोक गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद